Bihar State Teacher Eligibility Test
Wednesday, May 15, 2013
Tuesday, May 14, 2013
Saturday, May 11, 2013
BETET डाक से भेजा जायेगा नियोजन पत्र
BETET डाक से भेजा जायेगा नियोजन पत्र
BETET / Bihar Teacher Niyojan / Teacher Eligibility Test / TET News
**********************
Group on Facebook for Bihar TET Candidates -
( Join Bihar TET Group for Information / Knowledge with your BETET Friends)
************************
मुजफ्फरपुर: शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस बार चयनित शिक्षकों को नियोजन पत्र सीधे उनके घर डाक से भेजा जायेगा. इसके लिये अभी से कवायद शुरू कर दी गयी है. नियोजन पत्र के लिये जिला परिषद कार्यालय का चक्कर लगाने वाले अभ्यर्थियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है. इसके अलावा उनके नियोजन पत्र पर भी रोक लगायी जा सकती है.
जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा ने बताया कि आवेदकों के प्रमाण पत्रों की जांच के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
इस दौरान उनके एसटीइटी परीक्षा पास होने के कागजात की भी जांच हो रही है. उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने सहमति पत्र दिया है उनके घर सीधे डाक से नियोजन पत्र भेजा जायेगा. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो पत्र भेजने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना होगा
Labels:
BETET
BETET News : नप में 17 मई को काउंसलिंग
BETET News : नप में 17 मई को काउंसलिंग
BETET / Bihar Teacher Niyojan / Teacher Eligibility Test / TET News
जमुई : नगर परिषद माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2012 के तहत मेधा सूची के आधार पर 17 मई को काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गई है। काउंसलिंग के लिए पांच गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। नगर परिषद द्वारा काउंसलिंग को लेकर सभी सात विषयों के कट ऑफ मार्क्स का प्रकाशन दस मई को कर दिया गया है। जिसके आधार पर नगर परिषद के कुल 25 पदों के लिए अभ्यर्थी अपना काउंसलिंग करा सकेंगे। नगर परिषद पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में यह साफ कहा गया है कि 17 मई को काउंसलिंग के साथ-साथ सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काउंसलिंग में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिसका बीएड सत्र 2010-11 या उसके पूर्व का है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक काउंसलिंग व सहमति पत्र नगर परिषद कार्यालय में लिया जाएगा। जारी कट ऑफ मार्क्स में उर्दू विषय के चार सीट के लिए सामान्य वर्ग के 69.98 तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। उपलब्ध पद की कुल संख्या के आधार पर अंतिम सूची मेधा सूची में सभी विषयों के 1044 अभ्यर्थी शामिल हैं। जिसमें सबसे अधिक सामाजिक विज्ञान के तीन पद के लिए 571 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं
News Sabhaar / Source : Jagran
Labels:
BETET
Saturday, May 4, 2013
BETET : Bihar Shikshak Niyojan - Salary will be every month and on timely basis
BETET : Bihar Shikshak Niyojan - Salary will be every month and on timely basis
BETET / Bihar Teacher Niyojan / Teacher Eligibility Test / TET News
**********************
Group on Facebook for Bihar TET Candidates -
( Join Bihar TET Group for Information / Knowledge with your BETET Friends)
************************
More than 2.5 Lakh Teacher will be benefited through this arrangement-
Labels:
BETET
BETET : नगर शिक्षक बहाली का दूसरा चरण 10 से
BETET : नगर शिक्षक बहाली का दूसरा चरण 10 से
|
BETET / Bihar Teacher Niyojan / Teacher Eligibility Test / TET News
**********************
Group on Facebook for Bihar TET Candidates -
( Join Bihar TET Group for Information / Knowledge with your BETET Friends)
************************
1 Lakh 42 thousand teacher recruitment is continued and till date of this year Bihar is number 1 state giving recruitment of teachers in such a large quantity.
UP is lagging by the Bihar due to court matters.
पहले चरण में रह गये खाली पदों पर होगा नियोजन
लखीसराय की 13 पंचायतों में किसी ने नहीं किया आवेदन |
पटना नगर शिक्षकों के नियोजन का दूसरा चरण 10 मई से शुरू होगा. 10 मई तक पहले चरण की नियोजन प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद जो पद खाली रह जायेंगे, उसकी बहाली शुरू की जायेगी. वहीं दूसरी ओर पंचायत शिक्षकों की बहाली रिपोर्ट भी मिलने लगी है. इसमें लखीसराय जिले में 13 पंचायतों में शिक्षक पद के लिए एक भी आवेदन नहीं मिलने की बात सामने आयी है.
शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में एक लाख 42 हजार शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया चल रही है. विभाग के आदेश के अनुसार तय तिथि से एक महीने के भीतर शिक्षकों को नियोजन पत्र देना है. यह तिथि 10 मई को समाप्त हो जायेगी. इसके बाद विभाग ने जिलों के शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि अगर पहले चरण में बहाली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर क्षेत्र में शिक्षकों के पद खाली रह जायें, तो वहां दूसरे चरण के तहत बहाली शुरू की जाये. जिस जिले में जैसे-जैसे एक महीने की अवधि समाप्त होगी, वहां उसी तिथि के अनुसार दूसरे चरण की बहाली प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
नगर क्षेत्र में नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पर्षद आदि इलाके में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया चल रही है. वहीं दूसरी ओर पंचायतों में चल रही शिक्षक बहाली की रिपोर्ट भी विभाग को मिलने लगी है. दो-चार जिले की रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध हो चुकी है. 20 मई तक राज्य के सभी जिलों से पंचायत शिक्षक बहाली की रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध हो जायेगी. वर्तमान में जो विभाग को रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं, वह हैरत करने वाला है. लखीसराय से आयी रिपोर्ट के अनुसार 13 पंचायत ऐसे हैं जहां शिक्षक बनने के लिए किसी ने आवेदन ही नहीं दिया. अन्य जिलों की क्या स्थिति है, रिपोर्ट मिलने पर ही पता चल सकेगा
|
Labels:
BETET
Subscribe to:
Posts (Atom)

